संशोधित...मृतकों और घायल के नाम बदले हैं
मृतकों की फोटो दिग्विजय और जयनाथ नाम से पीटीएस में रखी है
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, एक गंभीर
रुद्रपुर-निबही मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होने से हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रपुर (देवरिया)। तेज रफ्तार में बाइक बृहस्पतिवार की देर शाम रुद्रपुर-निबही मार्ग पर सहनकोट मंदिर के पास पुलिया से टकराकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
एकला मिश्रौलिया गांव के पांडेय टोला निवासी जयनाथ (50) वर्ष गांव स्थित जूनियर स्कूल पर रसोइयां का काम करते थे। बृहस्पतिवार की शाम वह अपने बेटे उदयभान (22) और मोहल्ले के दिग्विजय पटेल (27) के साथ रुद्रपुर कस्बा गए थे। रात साढ़े आठ बजे तीनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सहनकोट मंदिर के पीछे स्कूल के सामने अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। तीनों सवार खाई में जा गिरे। कुछ देर बाद बाइक की लाइट जलती देख लोगों ने तीनों को बाहर निकाला। इनमें जयनाथ और दिग्विजय की मौत हो चुकी थी, जबकि उदयभान को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया।