फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भूखे हैं तो ना हों परेशान, आरएसएस को करें फोन, तुरंत पाएं मदद

Sun, 05 Apr 2020 03:00 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लॉकडाउन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सेवा भारती जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। सेवा भारती गोरखपुर के एक लाख परिवारों को राहत पहुंचाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए दुर्गाबाड़ी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर,पक्कीबाग को आपदा राहत केंद्र बनाया गया है।

विज्ञापन


राहत केंद्र पर हर रोज स्वयंसेवकों द्वारा राहत समाग्री पैकेट तैयार किया जा रहा। सेवा भारती द्वारा 'वैश्विक कोरोना आपदा समिति' आपदा राहत केंद्र पर पैकेट तैयार करने व सेवा केंद्रों पर पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस आपदा समिति में 40 कार्यकर्ता लगाए गए हैं।

सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ महेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सम्पर्क प्रमुख अरुण प्रकाश मल्ल, आपदा केंद्र के प्रबंधक कमलेश सिंह, विभाग कार्यवाह आत्मा सिंह, सेवा समर्पण संस्थान के सचिव ध्रुव मोदी, नगर संघचालक राजाराम, राहत केंद्र के उप प्रबंधक गोवर्धन, योगेंद्र सेवा प्रमुख विद्या भारती, डॉ सत्य नारायण अग्रवाल, मनोज जालान, विंध्याचल जी, धीरेंद्र, डॉ राजेश गुप्ता आदि इस राहत केंद्र व प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। 73 सेवा केंद्रों के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरतमंद लोगों में यह राहत सामग्री पैकेट वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप भी 9389045050 पर फोन कर सहायता प्राप्त कर सकते है साथ ही इस आपदा में राहत सामग्री दे सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें