आयुष्मान योजना के तहत अगर किसी मरीज का निजी अस्पतालों में इलाज होता है, तो वह 21 दिन के अंदर क्लेम कर सकता है। क्लेम करने के बाद 21 दिन बाद ही उसका भुगतान करने का नियम है। अगर 21 दिनों के अंदर कोई क्लेम नहीं करता है तो उसे भुगतान नहीं किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: बेटियों की जिंदगी से खेलते हैं: जमानत पर बाहर आते ही देने लगते हैं धमकी, परिवार के लिए बने मुसीबत
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ शत प्रतिशत मरीजाें को दिया जा रहा है। योजना के तहत पूरे प्रदेश में कार्ड बनाने में हम दूसरे स्थान पर हैं। योजना के तहत 177 करोड़ रुपये मरीजों के इलाज में अब तक खर्च किया जा चुका है। अस्पताल संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि मरीज का इलाज करते समय एक-एक कागजात सही से अपलोड करें, जिससे की काेई दिक्कत न हो। डाक्यूमेंट के चक्कर में लोगों के रुपये नहीं मिल रहे होंगे।
एक नजर आंकड़ों में
- 19 लाख 34 हजार लाभार्थी
- सात लाख 955 कार्ड अब तक बनाए गए हैं।
- मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों को 177 करोड़ रुपये अब भुगतान अब तक किया जा चुका है।