आरपीपीएम एकेडमी बिछिया में पंचकुंडीय महायज्ञ का आयोजन।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से रविवार को आरपीपीएम एकेडमी बिछिया में पंचकुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान यज्ञशाला में गायत्री परिवार के लोगों के साथ ही आसपास के लोगों ने भी आहुति डाली। कार्यक्रम की शुरुआत में सुबह आठ बजे शांतिकुंज के आचार्य रोहित निराला की टोली ने मां गायत्री का वैदिक मंत्रोच्चार से पूजन-अर्चन कराया।
साथ ही उन्होंने शांतिकुंज की ओर से चलाए जा रहे 40 दिन के अनुष्ठान के महापूर्णाहुति का संकल्प भी कराया।
गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी दीनानाथ सिंह ने 16 से 19 अप्रैल तक आयोजित होने वाले 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए लोगों को आमंत्रित किया। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने-अपने घरों में एक रुपया एवं एक मुट्ठी अन्न प्रतिदिन दान स्वरूप निकालें, ताकि गायत्री महायज्ञ में सहभागी बन सकें।
आयोजक श्रीकांत मिश्रा ने लोगों का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर बलिराम सिंह, धनीराम त्रिपाठी, पीएन राय, प्रभु यादव, कुलदीप शुक्ला, माया सिंह, किरण पांडेय, निर्मला पांडेय, मिथिलेश मिश्रा, कमला त्रिपाठी, कंचन, नंदिनी, राजकुमारी आदि मौजूद रहे।