फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ सिपाही और उसके साथियों पर अधिवक्ता से मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 10 Nov 2026 09:01 AM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

घटना की जानकारी मिलने पर अन्य अधिवक्ता भी रेलवे स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने स्टेशन के बाहर धरना देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा। जीआरपी थाने में आरपीएफ सिपाही सूरज गौड़ समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
अधिवक्ता के साथ रेलवे स्टेशन पर मारपीट के विरोध में प्रदर्शन करते वकील - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के एक सिपाही और उसके तीन साथियों पर रिश्तेदार को रिसीव करने पहुंचे अधिवक्ता के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। अधिवक्ता का आरोप है कि चारों ने उन्हें घेरकर पीटा और बंदूक के बट से सीने व कमर पर हमला किया। उनका मोबाइल छीनकर घटना का वीडियो डिलीट कर दिया और फोन जमीन पर पटककर तोड़ दिया। इसके बाद ऑनलाइन 500 रुपये भी ट्रांसफर करा लिए। मामले में जीआरपी ने आरपीएफ सिपाही सूरज गौड़ समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

घटना से नाराज अधिवक्ताओं ने रेलवे स्टेशन के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त किया।

विज्ञापन
Trending Videos

रुपये मांगने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी अधिवक्ता प्रांजल कुमार दुबे ने पुलिस अधीक्षक, आरपीएफ को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि नौ नवंबर को शाम करीब 4:30 बजे वह अपने रिश्तेदार को रिसीव करने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। आरएमएस के बगल से स्टेशन की सीढ़ियों की ओर जाते समय आरपीएफ सिपाही सूरज गौड़ ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि सिपाही ने आगे जाने के लिए रुपये मांगे। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की और अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया।

मोबाइल तोड़ने और 500 रुपये ऑनलाइन लेने का आरोप

प्रांजल कुमार दुबे के मुताबिक, चारों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट करते हुए घसीटकर अंदर ले गए। इस दौरान गाली-गलौज भी की गई। आरोप है कि उनका मोबाइल छीनकर उसमें रिकॉर्ड घटना का वीडियो डिलीट कर दिया गया। इसके बाद फोन जमीन पर पटककर तोड़ दिया। आरोपितों ने बंदूक के बट से उनके सीने और कमर पर प्रहार किया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। अधिवक्ता का आरोप है कि उनसे ऑनलाइन 500 रुपये का भुगतान भी कराया गया।

विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद खत्म हुआ धरना

घटना की जानकारी मिलने पर अन्य अधिवक्ता भी रेलवे स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने स्टेशन के बाहर धरना देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा। जीआरपी थाने में आरपीएफ सिपाही सूरज गौड़ समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। मामले की जांच इंस्पेक्टर गुलाब यादव को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें