भारी वाहनों को इधर से भेजा जाएगा
- कुशीनगर की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन कोनी जगदीशपुर से शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। ये वाहन फोरलेन से रामनगर करजहां, बाघागाड़ा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
- देवरिया की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन रामनगर करजहां से शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। ये वाहन फोरलेन रामनगर करजहां, बाघागाड़ा होते हुए जाएंगे।
- बाघागाड़ा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन बाघागाड़ा से शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। ये वाहन फोरलेन रामनगर करजहां/कालेसर होते हुए जाएंगे।
- कालेसर की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन कालेसर से शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। ये वाहन फोरलेन बाघागाड़ा/जंगल कौड़िया होते हुए जाएंगे।
- सोनौली/फरेंदा की तरफ से आने वाले वाहन जंगल कौड़िया से डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन जंगल कौड़िया फोरलेन से कालेसर होते हुए जाएंगे।
- महराजगंज से आने वाले वाहन भटहट से डायवर्ट होकर पिपराइच, कुसम्ही बाजार, जगदीशपुर कोनी फोरलेन होते हुए जाएंगे। इसी रास्ते रोडवेज की बसे आएंगी एवं जाएंगी।
रोडवेज की बसें इन रास्तों से जाएंगी
- कुशीनगर की तरफ से आने वाली रोडवेज की सभी बसें कोनी जगदीशपुर से डायवर्ट होकर फोरलेन से रामनगर करजहां उतरकर देवरिया बाईपास से डायवर्ट होकर हनुमान मंदिर तिराहा से टर्न होकर सर्किट हाउस होते हुए चंपा देवी पार्क में खड़ी कराई जाएंगी।
- देवरिया की तरफ से आने वाली रोडवेज की सभी बसें रामनगर करजहां देवरिया बाईपास से डायवर्ट होकर हनुमान मंदिर तिराहा से टर्न होकर सर्किट हाउस होते हुये चंपा देवी पार्क पर खड़ी कराई जाएंगी व इसी रास्ते वापस भी जाएंगी।
- वाराणसी/बड़हलगंज की तरफ से आने वाली रोडवेज की सभी बसें बाघागाड़ा से फोरलेन होते हुये रामनगर करजहां से उतरकर देवरिया बाईपास से डायवर्ट होकर हनुमान मंदिर तिराहा से टर्न होकर सर्किट हाउस होते हुये चंपा देवी पार्क में खड़ी कराई जाएंगी और उसी रास्ते वापस जाएंगी।
- लखनऊ की तरफ से आने वाली रोडवेज की सभी बसें कालेसर से फोरलेन होते हुए बाघागाड़ा, रामनगर करजहां, से उतरकर देवरिया बाईपास से डायवर्ट होकर हनुमान मंदिर तिराहा से टर्न होकर सर्किट हाउस होते हुए चंपा देवी पार्क पर खड़ी कराई जाएंगी एवं उसी रास्ते वापस जाएंगी।
- सिद्धार्थनगर/सोनौली/फरेंदा की तरफ से आने वाली रोडवेज की सभी बसें जंगल कौड़िया से कालेसर, बाघागाड़ा से फोरलेन होते हुए रामनगर करजहां से उतरकर देवरिया बाईपास से डायवर्ट होकर हनुमान मंदिर तिराहा से टर्न होकर सर्किट हाउस होते हुए चंपा देवी पार्क में खड़ी की जाएंगी।
- महराजगंज की तरफ से आने वाली सभी रोडवेज बसें भटहट, गुलरिहा, खजांची चौराहा होते हुए राप्तीनगर डिपो में खड़ी होंगी।
प्राइवेट बसें यहां रुकेंगी और जाएंगी (रैली में आने वाली बसों को छोड़कर)
- लखनऊ की तरफ आने वाली बसें कालेसर पर खड़ी की जाएंगी।
- वाराणसी व मऊ की तरफ से आने वाली बसें बाघागाड़ा पर खड़ी की जाएंगी।
- देवरिया की तरफ से आने वाली बसें रामनगर करजहां पर खड़ी की जाएंगी।
- कुशीनगर की तरफ से आने वाली बसें कोनी रामनगर करजहां पर खड़ी की जाएंगी।
- सिद्धार्थनगर, महराजगंज व सोनौली की तरफ से आने वाली बसें जंगल कौड़िया पर खड़ी की जाएंगी।
- महराजगंज से आने वाली बसें गुलरिहा के पास खड़ी की जाएंगी।
इन रास्तों से छोटे वाहन शहर में करेंगे प्रवेश
- नौसड़ से आने वाले वाहन टीपी नगर, फलमंडी, रुस्तमपुर, पैडलेगंज होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। मोहद्दीपुर की तरफ नहीं जाएंगे, तथा इन्हीं रास्तों से बाहर भी जाएंगे।
- कुशीनगर से आने वाले वाहन कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर, विश्वविद्यालय चौराहा होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे। तथा इन्हीं रास्तों से बाहर निकलेंगे।
- देवरिया की तरफ से आने वाले वाहन देवरिया बाईपास, हनुमान मंदिर, अमर उजाला तिराहा, पैडलेगंज होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे तथा इन्हीं रास्तों से बाहर निकलेंगे।
- महराजगंज/सिद्धार्थनगर से आने वाले वाहन महेसरा पुल बरगदवां, गोरखनाथ मंदिर होते हुए शहर में प्रवेश करेगें तथा इन्हीं रास्तों से बाहर निकलेंगे।
- पिपराइच रोड से आने वाले वाहन पादरी बाजार असुरन चौराहा, कालीमंदिर तिराहा होते हुए शहर में प्रवेश करेगें तथा इन्हीं रास्तों से बाहर निकलेंगे।
- महराजगंज/परतावल बाजार से आने वाले वाहन गुलरिहा, मेडिकल कालेज खजांची, असुरन चौराहा , कालीमंदिर तिराहा होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे तथा इन्हीं रास्तों से बाहर निकलेंगे।
कहीं फंसें तो 8081208552 पर ट्रैफिक कंट्रोल को करें फोन
ट्रैफिक कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया गया
ट्रैफिक कंट्रोल रूम का नंबर 8081208552 है। इस नंबर पर किसी प्रकार की असुविधा होने पर संपर्क किया जा सकता है। एसपी ट्रैफिक इंदु प्रभा का कहना है कि कहीं पर दिक्कत आने पर इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
सुरक्षा में तैनात होगी इतनी फोर्स
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया जाएगा। सुरक्षा में दो डीआईजी, आठ एसपी, 20 एडिशनल एसपी, 55 सीओ, 13 कंपनी पैरामिलिट्री समेत चार हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। छह दिसंबर की शाम से ही फोर्स फर्टिलाइजर में तैनात हो जाएगी। बाहर से आने वाली फोर्स को कार्यक्रम स्थल के पास ठहराया जा रहा है।