फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: गैस सिलिंडर फटने से कमरा क्षतिग्रस्त, महिला झुलसी

Sat, 09 Jan 2021 09:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर के सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 केशोपुर में शुक्रवार देर रात छोटा गैस सिलेंडर फटने से महिला झुलस गई। विस्फोट से कमरे की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और आग से कमरे में रखा सामान भी जल गया।
विज्ञापन


अगल-बगल के लोगों ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी सहजनवां पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, देवरिया के रुद्रपुर निवासी सुजीत पत्नी मीरा देवी (45) पत्नी साथ केशोपुर वार्ड नंबर 4 में किराये का मकान लेकर रहते हैं। शुक्रवार रात को मीरा देवी पांच किलो वाले गैस सिलिंडर पर खाना बनाकर खाने के बाद सोने चली गईं।

देर रात अचानक सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण कमरे में आग लग गई। इससे मीरा बुरी तरह झुलस गईं वहीं कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। कमरे की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि मीरा देवी झुलस गईं हैं। उन्होंने तत्काल उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सहजनवां पहुंचाया जहां डाक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। मीरा देवी के पति सुजीत पंडिताई करके जीविकोपार्जन करते हैं। घटना के वक्त मीरा घर पर अकेली थीं।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें