फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकर तोड़कर बैंक लूटने की कोशिश करते रहे लुटेरे, नहीं मिली सफलता

Sun, 07 Feb 2021 01:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मलाव स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में चोरों ने लॉकर के चैनल का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। बैंक मैनेजर की सूचना के बाद पहुंची बेलीपार पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मलाव में भारतीय स्टेट बैंक की बेलीपार शाखा है। शुक्रवार देर रात चार चोर मुंह बांधकर बैंक के मुख्य गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा व चैनल के तीन ताले तोड़कर अंदर घुस गए। अंदर पहुंचने पर चोरों ने अलमारी के लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया किंतु सफलता हाथ नहीं लगी।

वहीं चोरों की सारी गतिविधि बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह बैंक खोलने पहुंचे कैंटिन ब्वाय भोला ने घटना की सूचना बैंक मैनेजर जितेंद्र सिंह को दी। बैंक पहुंचे जितेंद्र सिंह ने बेलीपार पुलिस को सूचित किया। सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी बांसगांव जगतराम व एसएसआई बेलीपार देवी शरण पांडेय मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बैंक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बैंक में इससे पहले भी दो बार चोरी का प्रयास हो चुका है। तीसरी बार हुए प्रयास ने पुलिस के रात्रि गश्त के दावों की पोल खोल दी है। बैंक मैनेजर जितेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग साढ़े दस बजे चार चोर चैनल का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश कर गए, गनीमत रही कि तिजोरी में रखा रुपया बच गया है। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें