फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नवरात्रि बाद 12 नए ग्रामीण रूटों पर दौड़ेंगी रोडवेज की बसें

Tue, 10 Oct 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शासन के निर्देश पर परिवहन निगम व आरटीओ के जिम्मेदारों ने पूरा किया सर्वे
विज्ञापन

- शासन को भेजी गई सर्वे की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जिले के दर्जन भर से अधिक नए मार्गों पर रोडवेज की बसें दौड़ेंगी। रोडवेज और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने पिछड़े क्षेत्रों के सर्वे का काम पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेज दिया है। अब शासन के दिशा-निर्देश पर नवरात्रि के बाद बसों को चलाने की तैयारी है।
रोडवेज और आरटीओ की संयुक्त टीम ने जिन गांवों और कस्बाें में आवागमन का कोई साधन नहीं है, उनका सर्वे कर पूरा विवरण जुटाया है। गांव के लोग किस साधन से कस्बा और शहर पहुंचते हैं। गांव व कस्बा में आवागमन के लिए सड़क है या नहीं। सड़क है तो उसकी चौड़ाई कितनी है। सड़क की चौड़ाई के आधार पर छोटी और बड़ी बसों का निर्धारण भी कर लिया गया है।
विज्ञापन


इन नए रूटों पर बसें चलाने की है तैयारी
मोतीराम अड्डा- झंगहा-राजधानी, फुटहवा- तरकुलहा, फुटहवा-सरदारनगर-सोनबरसा, सोनबरसा-पिपराइच, पिपराइच-हाटा, कुसम्ही-पिपराइच, पिपराइच-बैलो-भटहट, कैंपियरगंज-मछलीगांव-खजुरिया, पीपीगंज-बढया चौक, कौड़िया-जगतबेला, सहजनवा-बोक्टा-खजनी और रानीडीहा-मिर्जापुर।
विज्ञापन



कोट
शासन के निर्देश पर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वे पूरा कर लिया गया है। 12 नए मार्गों पर बस चलाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। शासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महेश चंद्र, एआरएम गोरखपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें