फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: तीखी धूप से बढ़ रही उमस भरी गर्मी, आज से सुबह कुहासा के आसार

Tue, 10 Oct 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीखी धूप से बढ़ रही उमस भरी गर्मी, आज से सुबह कुहासा के आसार
विज्ञापन

सोमवार को दिन में तीखी धूप करती रही बेचैन
अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में हुई बढ़ोतरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सोमवार की शुरुआत सुबह हल्की ठंड के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में तेजी से वृद्धि हुई। दिन में धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। मंगलवार से सुबह कुहासा होने के आसार हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह ऐसा ही मौसम बना रहेगा। हालांकि बाहरी इलाकों में अब सुबह के समय धुंध छाने लगी है। जबकि दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है। अगले दो दिन सुबह के समय तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इसी के साथ इस सप्ताह मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। यानी बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन में 13 किलोमीटर प्रति घंटा से हवा चलती रही।
विज्ञापन



मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दीकी ने बताया कि इस समय अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है। अधिकतम सामान्य स्तर से एक डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा में नमी का स्तर 78 से 58 के बीच है।
विज्ञापन

मौसम विभाग का मानना है कि मंगलवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। सुबह धुंध होगी जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 35 जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें