फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अब बसों सुरक्षित सफर कर सकेंगी महिलाएं, मिलेगी ये खास सुविधा

Thu, 27 May 2021 06:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

रोडवेज की बसों में लगेंगे पैनिक बटन और जीपीएस डिवाइस, गोरखपुर परिक्षेत्र 800 बसों में लगाए जाएंगे यह उपकरण
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज की बसों से सफर करने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। अब वह बसों में यात्रा करते समय पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी। परिवहन निगम ने महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए निगम की बसों में पैनिक बटन और जीपीएस डिवाइस लगाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। बसों में सुरक्षित यात्रा के लिए पैनिक बटन और जीपीएस डिवाइस लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों सफर और सुरक्षित हो जाएगा। ये दोनों सिस्टम साधारण और एसी दोनों श्रेणियों की बसों में लगेंगे।

पैनिक बटन से खासतौर से महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगी वहीं जीपीएस से हर वक्त बसों पर नजर भी रखी जा सकेगी। गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने बताया कि गोरखपुर परिक्षेत्र के लगभग बसों में ये दोनों डिवाइस लगेंगी। जल्द ही इसे लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे काम करता है पैनिक बटन
पैनिक बटन खतरा महसूस होने पर दबाया जाता है। बटन दबाते ही सॉफ्टवेयर पर मैसेज जाएगा। सॉफ्टवेयर से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना पहुंचेगी। पैनिक बटन वाले वाहन  सॉफ्टवेयर से जुड़े होंगे। संबंधित वाहन की सूचना जीपीएस के माध्यम से सॉफ्टवेयर से मिल जाएगी। सूचनाएं जुटाकर तत्काल नजदीकी थाना पुलिस मदद के लिए पहुंचेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें