फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 25 यात्री मिलने के बाद ही चलेंगी रोडवेज की बसें

Mon, 10 Aug 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सावन में कम सवारियां मिलने वाले रूटों पर अब परिवहन निगम की बसें 25 यात्रियों के मिलने के बाद ही रवाना की जाएंगी। निगम ने यह व्यवस्था बसों में कम सवारी होने के कारण लागू की है। हालांकि, जिन रूटों पर कांवड़ यात्रा और श्रावणी मेले के चलते यात्रियों की संख्या अधिक है वहां यह व्यवस्था लागू नहीं होगी।
विज्ञापन

निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) लव कुमार सिंह ने बताया कि सावन में कुछ रूटों पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ गई है। ऐसे व्यस्त रूटों पर बसों के संचालन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन रूटों पर पर्याप्त सवारियां मिल रही हैं और बसों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम है, वहां बस को खाली या बहुत कम सवारियों के साथ चलाने के बजाय कम से कम 25 यात्रियों के मिलने का इंतजार किया जाएगा। इससे बसों के संचालन में होने वाले अनावश्यक खर्च को कम किया जा सकेगा। आरएम ने स्पष्ट किया कि यह व्यवस्था स्थायी नहीं है। सावन के दौरान कुछ दिनों के लिए ही इसे लागू किया गया है। कांवड़ यात्रियों की अधिक आवाजाही वाले रूटों पर यात्रियों को बस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वहां मांग के अनुसार बसों का संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें