फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नए साल में सीएम दिखा सकते हैं हरी झंडी, गोरखपुर-काठमांडू तक दौड़ेगी रोडवेज की बस

Mon, 26 Dec 2022 01:49 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर परिक्षेत्र परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने कहा कि गोरखपुर-काठमांडो एसी बस सेवा की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम योगी आदित्यानाथ बस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। नए साल में बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कवायद के एक वर्ष बाद शहरवासी रोडवेज की बस से काठमांडू की सैर कर सकेंगे। परिवहन निगम ने गोरखपुर-काठमांडू बस सेवा को हरी झंडी दिखाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समय मांगा है। उम्मींद है कि नए साल में इस बस सेवा की सौगात मिल जाएगी।

विज्ञापन


गोरखपुर-काठमांडू के बीच राप्तीनगर की एसी जनरथ बस चलाई जाएगी। बस को हाइटेक सुविधा से लैस कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय बस सेवा को हैंड ओवर करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके लिए भारत और नेपाल सरकार की अनुमति पहले ही मिल चुकी है।

परिवहन निगम ने परमिट भी जारी कर दिया है। निगम के अनुसार, गोरखपुर-काठमांडू एसी बस सेवा सोनौली और बुटवल के रास्ते चलाई जाएगी। इस सड़क मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। मार्ग के नवनिर्माण के चलते बस सेवा शुरू नहीं हो पा रही थी। सेवा शुरू होने से गोरखपुर से काठमांडू की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

रेलवे बस स्टेशन से मिलेगी बस

ये बस सेवा यात्रियों को रेलवे बस स्टेशन से मिलेगी। गोरखपुर-काठमांडू बस सेवा के लिए बस स्टेशन परिसर में टिकट काउंटर आरक्षित हो गया है। मैनुअल और ऑनलाइन दोनों तरह के टिकट बुक होंगे। प्रति यात्री लगभग 1,100 रुपये किराया होगा। बस गोरखपुर से शाम चार बजे और काठमांडू से शाम पांच बजे रवाना होगी। बसों की सफाई-धुलाई और रखरखाव स्थानीय वर्कशॉप में ही होगी।

गोरखपुर परिक्षेत्र परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने कहा कि गोरखपुर-काठमांडू एसी बस सेवा की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम योगी आदित्यानाथ बस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। नए साल में बस का संचालन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें