फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: कोहरे और ठंड से रोडवेज की बस सेवाएं प्रभावित, दिल्ली और कानपुर की दो-दो बसें करनी पड़ी स्थगित

Wed, 19 Jan 2022 11:37 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

दिल्ली और कानपुर की दो-दो बसें करनी पड़ी स्थगित, लोकट रूट पर यात्री कम होने से बसों के फेरे घटाए गए।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे और ठंड से मंगलवार को बस सेवाएं प्रभावित हुईं। यात्री कम होने से रोडवेज ने कई बसों का संचालन स्थगित कर दिया। वहीं कोहरे के कारण बसों के संचालन में दिक्कत आई।

विज्ञापन


मंगलवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। ऐसे में आम दिनों की तुलना में बस स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या काफी कम रही। जिसका सीधा असर रोडवेज की बस सेवाओं पर पड़ा। रेलवे बस स्टेशन से संचालित होने वाली दिल्ली एवं कानपुर की दो-दो बसों को स्थगित करना पड़ा।

कोहरे के कारण बसें देर से आईं और देर से ही चलाई जा सकीं। प्रयागराज एवं वाराणसी रूट की भी कई बसों को स्थगित करना पड़ा। लोकल रूट पर यात्रियों की संख्या कम होने से बसों के फेरे कम कर दिए गए।
विज्ञापन


गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एके मिश्रा ने कहा कि ठंड और कोहरे के कारण यात्री कम आए। ऐसे में कई बसों को स्थगित कर दिया गया। बसों के संचालन में भी दिक्कत आई है। इससे रोडवेज की आय प्रभावित हुई है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें