फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां दो पहिया वाहनों की ही नहीं, रोडवेज बसों की भी कट रही चालान

Sun, 29 Dec 2019 04:45 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर बेतरतीब खड़ी रोडवेज की बसों पर यातायात पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बीस दिसंबर से अब तक के बीच चलाए गए विशेष अभियान में 50 बसों का ई-चालान किया गया। अब जुर्माना की वसूली के लिए इन जिलों के आरएम, एआरएम को नोटिस भेजा गया है।

विज्ञापन


इसमें गोरखपुर के अलावा  बांदा, गाजियाबाद, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, प्रयागराज जिले के आरएम शामिल हैं। एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने बताया कि सभी से जुर्माने की राशि वसूली जाएगी।

जानकारी के मुताबिक रेलवे, बस अड्डा के आसपास बसों को सड़क पर आड़ा-तिरछा खड़ा कर दिया जाता है। जिस वजह से आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस की ओर से एक  सप्ताह का विशेष अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन


अभियान के दौरान 50 बसों का नंबर के आधार पर यातायात पुलिस ने ई-चालान किया। अब जुर्माना वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यातायात पुलिस का मानना है कि रोडवेज की बसों पर कार्रवाई ना होने की वजह से इसके चालक मनमानी करते हैं, जिस वजह से आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है।

एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा ने कहा कि कई बार समझाने के बाद भी रोडवेज बस के चालक सुधर नहीं रहे थे। बस बेतरतीब खड़ी होने की वजह से जाम लगता है। ऐसी 50 बसों का ई-चालान किया गया था। जुर्माना वसूली के लिए नोटिस भेजा गया है। सभी से जुर्माना राशि की वसूली होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें