फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला इंपैक्ट: नौसड़ के पास बनने लगी सड़क, पैड़लेगंज में नाले पर पड़ा स्लैब

Mon, 20 Mar 2023 02:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

पैडलेगंज से नौसड़ जाने पर दाईं ओर बनाए गए नाले को बनाकर छोड़ दिया गया था। नाले के ऊपरी सतह पर सरिया भी निकली थी, जिससे हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती थी। अब नाले पर दुकानों के सामने स्लैब डाल दिया गया है।
विज्ञापन
पैडलेगंज से नौसड़ तक सिक्स लेन की अधूरी सड़क बनने लगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के पैडलेगंज से नौसड़ तक सिक्स लेन की अधूरी सड़क अब बनने लगी है। नौसड़ पेट्रोल पंप से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी के बीच कई जगहों पर सड़क को सड़क को ठीक किया जा रहा है। वहीं, पैड़लेगंज से करीब सौ मीटर दूरी पर अब नाले पर स्लैब भी रखा जाने लगा है।
विज्ञापन


रविवार को राप्तीपुल से आगे बढ़ते ही सिक्स लेन बनाने के लिए गिराई गई मिट्टी को लेवल में लाया गया। थोड़ा आगे बढ़ने पर पहले पेट्रोल पंप के सामने करीब 50 मीटर सड़क बना दी गई है। इसी तरह पुलिस चौकी के पास भी सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें; चौरीचौरा- मुंडेरा बाजार ओवरब्रिज का हाल, काम में देरी की मार, जाम-धूल से लोग बेहाल
विज्ञापन


पैडलेगंज से नौसड़ जाने पर दाईं ओर बनाए गए नाले को बनाकर छोड़ दिया गया था। नाले के ऊपरी सतह पर सरिया भी निकली थी, जिससे हादसे की आशंका हमेशा बनी रहती थी। दुकानदार बहुत परेशान थे। उनके दुकान तक ग्राहक जाने में कतराने लगे थे।
विज्ञापन


अब नाले पर दुकानों के सामने स्लैब डाल दिया गया है। आगे भी नाले पर स्लैब की ढलाई के लिए शटरिंग की जा रही है। हालांकि, अभी दाउदपुर नहर रोड और रुस्तमपुर पुलिस चौकी के पास सड़क नहीं बनी है। बीच-बीच में बिजली के खंभे भी अवरोधक हैं, जिन्हें हटाया नहीं गया है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें