फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चार माह से गिट्टी डालकर छोड़ दी सड़क, दुकानदार परेशान

Mon, 01 Sep 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर आजाद चौक पर पिछले चार माह से तोड़कर छोड़ी गयी सड़क जिसका नही हुआ निर्माण । संव
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला मुख्यालय पर स्थित आजाद चौक के चौड़ीकरण कराने के लिए सड़क को तोड़ दिया और गिट्टियां बिछा दी गईं, लेकिन सड़क के निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसके कारण आसपास के दुकानदारों सहित आम लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने चौराहों के चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया गया। इसके तहत आजाद चौक पर चार माह पूर्व सड़क को तोड़कर गिट्टियां बिछाई गई। लोगाें को उम्मीद थी कि जल्द ही सड़क बन जाएगी, लेकिन अब तक सड़क बनाने का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। इसके कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय दुकानदार चंद्र प्रकाश, राकेश कुमार आदि ने बताया कि दिन में वाहनों के गुजरते समय धूल उड़ रही है।
यह धूल दुकानों व घरों में आ रही है। इसके कारण काफी दिक्कतें हो रही हैं। यह स्थिति तब है जबकि यह स्थान नगर पालिका परिषद के कार्यालय से मात्र 50 मीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद अभी तक इस समस्या का निस्तारण नहीं हुआ है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के ईओ अवधेश कुमार ने कहा कि जल्द ही सड़क का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें