फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: सीएम योगी ने दिए निर्देश, पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक की सड़क बनेगी फोरलेन

Tue, 21 Jun 2022 10:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की है। जिले के अफसरों की तरफ से बताया गया कि देवरिया बाईपास रोड को ‘मॉडल’ फोरलेन बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 393 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
CM yogi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के पैडलेगंज से छात्रसंघ चौक, फिर फिराक गोरखपुरी चौराहे तक की सड़क फोरलेन बनेगी। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर लगा दी। इस सड़क के फोरलेन होने से जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। सड़क के आसपास तमाम अस्पताल हैं। कैंट थाना, दीवानी कचहरी और डीआईजी का आवास भी पड़ता है। जल्द ही फोरलेन का सर्वे शुरू होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा की है। जिले के अफसरों की तरफ से बताया गया कि देवरिया बाईपास रोड को ‘मॉडल’ फोरलेन बनाया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब 393 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन स्तर से जल्द ही प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी।

इसी तरह, मुख्यमंत्री ने नौकायन केंद्र से देवरिया बाईपास रोड को फोरलेन बनाने के बारे में भी जानकारी ली है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की तरफ से बताया गया कि सर्वे चल रहा है। जल्द ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर की ओर एक और ओवरब्रिज बनाने का निर्देश दिया। इसका प्रस्ताव जल्द तैयार किया जाए।
विज्ञापन


 

किसी कीमत पर न हो जलभराव

 मुख्यमंत्री ने जलभराव से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर जलभराव नहीं होना चाहिए। मेडिकल रोड के किनारे बने नाले को लेकर पार्षदों द्वारा जताई जा रही आशंका के विषय में भी उन्होंने जानकारी ली।

ओटीएस का लाभ ज्यादा लोगों को दिलवाएं

 मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग से बिजली आपूर्ति, ओटीएस के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने ओटीएस से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कराने का निर्देश दिया। स्मार्ट मीटर लगाने के संबंध में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने आयुष विश्वविद्यालय, सैनिक स्कूल और जेल बाईपास रोड की प्रगति भी पूछी। उन्होंने वेटनरी कॉलेज के लिए जमीन की उपलब्धता के विषय में पूछा तो एसडीएम सदर कुलदीप मीणा ने उन्हें चिह्नित की गई जमीन के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन जल्द फाइनल की जाए। बैठक में कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम कृष्णा करुणेश, सीडीओ इंद्रजीत सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

कानून व्यवस्था नहीं बिगड़नी चाहिए

मुख्यमंत्री ने अग्निपथ योजना के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शनों को देखते हुए कानून व्यवस्था की समीक्षा की और कहा किसी भी दशा में शांति व्यवस्था नहीं बिगड़नी चाहिए। डीआईजी जे. रविन्द्र  एवं एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इसपर नजर रखी जा रही है। उन्होंने पीपीगंज में की गई कार्रवाई के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को इस योजना के फायदे समझाएं।

ऑस्ट्रेलिया से आएगा क्रूज

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने रामगढ़ताल में क्रूज चलाने की योजना की भी जानकारी ली। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि नीलामी फाइनल हो गई है। आस्ट्रेलिया से क्रूज आएगा। करीब तीन से चार महीने लगेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रूज संचालित होने से पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। बैठक के दौरान रामगढ़ताल से गाद निकालने पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री को बताया गया कि स्वच्छ गंगा के लिए राष्ट्रीय मिशन (एनएमसीजी) को 350 करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि इस मामले में एनएमसीजी से बात की जाए। शासन स्तर से भी इसके लिए प्रयास किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें