फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को बचाने में तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ी बस, तीन घायल

Wed, 22 Jan 2020 04:16 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा थानाक्षेत्र के बिस्कोहर - इटवा मार्ग पर बलुआ- महादेव के बीच बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे बस और ट्रक की आमने सामने से टक्कर हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस में चार से पांच लोग सवार थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रोडवेज बस एक साइकिल सवार बच्चे को बचाने के बाद बिस्कोहर के तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक में जा टकराई।

बस ड्राइवर घायल होकर फंस गया बस में ही फंस गया। बाडी को काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला गया। लोगों के सूचना पर इटवा पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुँच गई और घायलों को सीएससी इटवा ले गई। सीएचसी प्रभारी डा. बीके वैद्य अपने टीम के साथ तैयार थे तुरंत घायलों का इलाज शुरू हो गया जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल थे उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ट्रक ड्राइवर और खलासी फरार मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें