फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: छड़ लदे ट्रक में ट्रेलर की टक्कर, ऐसे बचाई गई चालक जान

Wed, 10 Mar 2021 10:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
विज्ञापन
घटनात्मक स्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां फोरलेन पर हर्रैया थाने के रजौली गांव के पास लोहे की छड़ लदे ट्रक में पीछे से ट्रेलर की टक्कर हो गई। ऐसे में पीछे निकली सरिया ट्रेलर में घुस जाने से चालक फंस गया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची एनएचएआई टीम ने पुलिस की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। चालक बिंद्र कुमार (40) पुत्र गुरुमेश निवासी पचवाड़ा पंजाब की हालत नाजुक बताई जा रही है। जबकि खलासी अक्षर सिंह पुत्र अजित सिंह हरबिंदपुर पंजाब कूदकर अपनी जान बचाई।

ट्रेलर चालक की चीख सुनकर आसपास के लोग जुट गए और घटना की सूचना पुलिस और एनएचएआई की टीम को देकर केबिन में फंसे चालक को निकालने में जुट गए। घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन


सूचना पर हर्रेया के प्रभारी निरीक्षक विकास यादव और एनएचएआई के शेषपाल चौधरी अपनी टीम के साथ पहुंच गए। कुछ ही देर में चालक को निकालने के लिए राहगीरों की भीड़ जुट गई। तकरीबन दो घंटे तक क्रेन और गैस कटर के सहयोग से घायल चालक बिंद्र कुमार को बाहर निकाला गया।
 
एनएचएआई की टीम ने छतिग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटवाकर यातायात बहाल कराया। हर्रेया के प्रभारी निरीक्षक विकास यादव ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें