फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: प्रवासियों को लेकर जयपुर से बिहार जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे श्रमिक

Sun, 24 May 2020 10:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ेबन टोल प्लाजा के समीप जयपुर से बिहार जा रही प्राइवेट बस सड़क किनारे लगे टीन के बैरियर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान किसी हताहत की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह 35 श्रमिकों को लेकर बस उक्त स्थान पर पहुंची ही थी कि वह सड़क किनारे लगे टीन के बैरियर से टकरा गई, गाड़ी में मौजूद प्रवासी श्रमिकों के अनुसार उन्होंने बस को 1.15 लाख में बुक किया था। गाड़ी शनिवार की शाम को जयपुर से रवाना हुई थी बस्ती पहुंचने पर यह हादसा हो गया। गनीमत रहा कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें