फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्धा पीजी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में जाते समय पिता की मौत, बेटी-भाजपा नेता समेत छह घायल

Thu, 23 Jan 2020 06:04 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो व घायल युवती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलोरना के पास बृहस्पतिवार की भोर में एक स्कार्पियों के अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में उतर कर पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार पिता की जहां मौत हो गई, वहीं बेटी व भाजपा नेता समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस एबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल भाजपा नेता समेत दो मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए गए।

कुशीनगर जनपद के नगर पालिका हाटा के मठिया के रहने वाले 55 वर्षीय कन्हैया मिश्र पुत्र स्वर्गीय उदयभान मिश्र, उनकी 23 वर्षीय बेटी दिव्यांजली और हाटा कस्बे के रहने वाले 29 वर्षीय भाजपा नेता सुमेश चतुर्वेदी, 22 वर्षीय धनंजय मल्ल ,36 वर्षीय अजय शर्मा और 25 वर्षीय कृष्णा यादव लखनऊ से स्कार्पियों से घर लौट रहे थे। कन्हैया मिश्र की बेटी दिव्यांजली मिश्रा को बृहस्पतिवार को बुद्घा पीजी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में शामिल होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी लोग कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलोरना के पास श्रीराम अस्पताल के समीप पहुंचे ही थे। उसी दौरान रास्ते में अचानक जानवर के आ जाने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और स्कार्पियों अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में उतर कर पेड से टकरा गई।

हादसे में कन्हैया मिश्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी दिव्यांजली, भाजपा नेता सुमेश चतुर्वेदी, धनंजय शर्मा , अजय शर्मा और कृष्णा यादव घायल हो गए। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। बाद में सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जबकि शव को कब्जे में ले लिया।

कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि अजय शर्मा स्कार्पियों को चला रहे थे। जबकि अन्य लोग उसमें बैठे हुए थे। चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और स्कार्पियों के पलट जाने से हादसा हो गया। घायलों में भाजपा नेता सुमेश चतुर्वेेदी और चालक अजय शर्मा का प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें