हादसे का शिकार हुई स्कॉर्पियो व घायल युवती।
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलोरना के पास बृहस्पतिवार की भोर में एक स्कार्पियों के अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में उतर कर पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार पिता की जहां मौत हो गई, वहीं बेटी व भाजपा नेता समेत पांच लोग घायल हो गए।
घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस एबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाई। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल भाजपा नेता समेत दो मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिए गए।
कुशीनगर जनपद के नगर पालिका हाटा के मठिया के रहने वाले 55 वर्षीय कन्हैया मिश्र पुत्र स्वर्गीय उदयभान मिश्र, उनकी 23 वर्षीय बेटी दिव्यांजली और हाटा कस्बे के रहने वाले 29 वर्षीय भाजपा नेता सुमेश चतुर्वेदी, 22 वर्षीय धनंजय मल्ल ,36 वर्षीय अजय शर्मा और 25 वर्षीय कृष्णा यादव लखनऊ से स्कार्पियों से घर लौट रहे थे। कन्हैया मिश्र की बेटी दिव्यांजली मिश्रा को बृहस्पतिवार को बुद्घा पीजी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में शामिल होना था।