एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हादसे में नरसिंह पाल (45) पिता स्व बापूलाल ग्राम, कप्तनागंज जिला कुशीनगर, श्रीमान्त (35) ग्राम तुर्क बलिया लमहीया और प्रतीम (18) थाना कैंपियरगंज की मौत हो गई, जबकि कुछ यात्रियों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद ऑटो में कुछ यात्रियों के फंसे होने की सूचना पर राहत दल और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे रहे। भारी वाहनों के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रित किया।
पहले भी हादसों का गवाह रहा है यह इलाका
स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगल कौड़िया जीरो प्वाइंट पहले भी कई सड़क दुर्घटनाओं का गवाह बन चुका है। इसे ब्लैक स्पॉट घोषित कर सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। लोगों ने प्रशासन से यहां ट्रैफिक नियंत्रण और संकेतक लगाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घायलों की संख्या और हालत को लेकर प्रशासन की ओर से लगातार अपडेट दिया जा रहा है।