फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रिंग रोड : सर्विसलेन पर नहीं बनी बात... दूसरे दिन भी रुका रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
- जगदीशपुर फोरलेन रिंग रोड पर सर्विसलेन या अंडरपास की मांग कर रहे हैं ग्रामीण
विज्ञापन

- रिंग रोड का निर्माण करा रही फर्म की तरफ से सकारात्मक निर्णय नहीं लेने पर रुकवाया था काम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। जगदीशपुर-जंगल कौड़िया फोरलेन रिंग रोड पर पिपराइच इलाके के मठिया गांव के पास अंडरपास या सर्विस लेन के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने काम रुकवा दिया था। मंगलवार को दूसरे दिन भी बात नहीं बनने पर काम नहीं शुरू हो सका। उधर, एनएचएआई ग्रामीणों की मांग को जायज नहीं ठहरा रहा है। जिम्मेदारों को कहना है कि सर्विसलेन या अंडरपास का निर्माण तकनीकी रूप से उचित नहीं है।

जंगल कौड़ियां से जगदीशपुर तक 26 किमी फोरलेन रिंग रोड का निर्माण कार्य एनएचएआई के द्वारा कराया जा रहा है। रोड के लिए जगह-जगह मिट्टी भराई, अंडरपास, नालों का निर्माण सहित अन्य कराए जा रहे हैं। बारिश थमने की वजह से काम में तेजी आ गई है। इस सड़क पर जगदीशपुर से जंगल कौड़िया की ओर बढ़ने पर बीच में मठिया गांव है।
विज्ञापन

इस गांव के बगल से सड़क गुजर रही है। इससे ग्रामीणों की करीब एक हजार बीघा खेती पर संकट गहरा गया है। बीच से रोड के जाने से ग्रामीणों की आधी से अधिक खेती सड़क के उस पार हो गई है। खेत तक आसानी से पहुंच के लिए ग्रामीण अंडरपास या सर्विसलेन की मांग कर रहे थे, लेकिन सोमवार को मालूम हुआ कि सर्विसलेन के संबंध में कोई प्रस्ताव नहीं है। इससे ग्रामीण नाराज हो गए। लोगों ने प्रदर्शन करके काम बंद करा दिया।
मंगलवार को भी इस पर बात नहीं बनने से काम बंद रहा। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक खेतों तक पहुंचने के लिए कोई उपाय नहीं किया जाएगा। तब तक काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
ग्रामीणों की दिक्कत उन्हीं की जुबानी
फोरलेन रिंग रोड के चलते बहुत से लोगों की खेती दो हिस्सों में बंट गई है। सड़क के दूसरी तरफ पहुंचना आसान नहीं होने पर जिनका खेत उधर है वह परेशान हैं। खेत तक आसानी से पहुंचा जा सके, इसके लिए अंडरपास या सर्विसलेन की मांग की जा रही है।
-अनिरूद्ध सिंह, सिहोरियां
फोरलेन हाईवे बनने के बाद कंबाइन, ट्रैक्टर-ट्राॅली, थ्रेसर मशीनों को लेकर खेतों में आसानी से नहीं जाया जा सकेगा। इससे फसल की बुवाई, कटाई और मड़ाई का संकट रहेगा। इसलिए गांव के लोग अंडरपास या सर्विसलेन बनाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

-बुद्धिराम मौर्या, कोनी

जगदीशपुर फोरलेन रिंग रोड पर ग्रामीण जिस जगह सर्विसलेन या अंडरपास की मांग कर रहे हैं वह तकनीकी रूप से उचित नहीं है। इस मार्ग पर बनने वाले टोल प्लाजा के लिए यहां से ट्रैफिक लिंक होने की संभावना रहेगी।

-ललित प्रताप पाल, परियोजना निदेशक, एनएचएआई गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें