समीक्षा बैठक में गोरखपुर, वाराणसी और बस्ती मंडलों के कमिश्नर के साथ संबंधित सभी 11 जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए हैं। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की जा रही है। अधिकारियों से निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी ली जा रही है।
समीक्षा में 11 जिलों के अधिकारी शामिल हैं
- फोटो : अमर उजाला
पहले दिन गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। वहीं, 27 नवंबर को आजमगढ़ और विंध्याचल मंडलों के छह जिलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। इनमें आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र शामिल हैं।
आयोग का जोर चुनाव से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने पर है, ताकि विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा सके। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।