फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चुनावी तैयारियों की आज और कल समीक्षा करेंगे वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त, 17 जिलों के अधिकारी होंगे शामिल

Thu, 26 Nov 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाेरखपुर

सार

रिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग 26 और 27 नवंबर को गोरखपुर में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान गोरखपुर, बस्ती, वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्याचल मंडलों के 17 जिलों की निर्वाचन व्यवस्था परखी जाएगी। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा सहित पांच मंडलों के कमिश्नर, पुलिस अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन
मनीष गर्ग, राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग 26 और 27 नवंबर को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान पांच मंडलों के 17 जिलों की चुनावी व्यवस्था को बिंदुवार परखेंगे। इस बैठक में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, 26 नवंबर को गोरखपुर, वाराणसी और बस्ती मंडलों के 11 जिलों की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा होगी। इनमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर शामिल हैं। 27 नवंबर को आजमगढ़ और विंध्याचल मंडलों के छह जिलों की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। इन जिलों में आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र शामिल हैं। आयोग का लक्ष्य निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएंगे।

 
विज्ञापन

बैठक में भाग लेने बुधवार को आयोग और केंद्र सरकार के सचिव स्तर के वरिष्ठ अधिकारी गोरखपुर पहुंच गए हैं। इनमें प्रमुख सचिव अरविंद आनंद, सचिव अजय कुमार वर्मा, सचिव संतोष कुमार दुबे, अवर सचिव प्रफुल्ल अवस्थी और अवर सचिव दीप माला शामिल हैं। इन अधिकारियों ने समीक्षा बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बैठक में संबंधित पांचों मंडलों के कमिश्नर, पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी भी भाग लेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक भी इस उच्चस्तरीय बैठक में मौजूद रहेंगे। जिला अधिकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से तैयारियों की विस्तृत जानकारी देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें