फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित, यहां देखें अपना रिजल्ट

Thu, 29 Oct 2020 07:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक तथा परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षाओं के परिणाम गुरुवार घोषित कर दिए गए। प्रवेश प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र ही घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि सभी परीक्षा परिणाम गुरुवार विवि की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर घोषित कर दिए गए है जहां अभ्यर्थी अपना रोल नंबर तथा जन्मतिथि अंकित करते हुए अपना परिणाम देख सकेंगे। कुलसचिव ने बताया कि 14 अक्तूबर से आरंभ होकर 23 अक्तूबर तक चली, इन परीक्षाओं में स्नातक तथा परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए कुल 38,167 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

समन्वयक, स्नातक प्रवेश परीक्षा प्रो. राजवंत राव ने बताया कि गुरुवार को बीएससी(बायो), बीएससी (गणित), बीएससी(कृषि),बीएससी(गृह विज्ञान), बीएससी (नर्सिंग बेसिक), बीपीटी, बीएससी (एमएलटी), बीए, बीए एलएलबी, बी कॉम, बीबीए तथा बीसीए की प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन


परास्नातक प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो विजय कुमार ने बताया कि परास्नातक इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्यावरण विज्ञान, प्राणि विज्ञान, भौतिकी, गणित, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी, गृहविज्ञान, माइक्रो बायोलॉजी, भूगोल, मनोविज्ञान, उर्दू, समाजशास्त्र, इतिहास, प्राचीन इतिहास, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, हिंदी, अर्थशास्त्र, दृश्यकला,शिक्षाशास्त्र, एम कॉम,एलएलएम, एलएलबी, बीएससी( नर्सिंग पोस्ट बेसिक) के लिए आयोजित परीक्षाओ के परिणाम घोषित कर दिये गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एमएससी (कृषि) तथा बीजे के परीक्षा परिणाम अतिशीघ्र घोषित किए जाएंगे l


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें