फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में मिले कोरोना के पांच संक्रमित, एक्टिव मरीज हुए 204

Thu, 29 Oct 2020 06:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में मौसम सर्द होने के बावजूद कोरोना संक्रमण के मामले लगातार घटते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से 1234 नमूनों की रिपोर्ट आई। इनमें मात्र पांच लोग ही कोरोना संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन


1229 लोगों की रिपोर्ट कोविड19 निगेटिव आई। बृहस्पतिवार को 13 लोग कोरोना संक्रमण मुक्त हुए जबकि 204 मरीज एक्टिव रहे। जिले में अब तक 3715 लोग कोविड 19 संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। अच्छी बात यह है कि इनमें से 3467 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 45 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जारी आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को जिले में पांच कोरोना मरीज मिले। उसका ब्लॉक के फुलवरिया और कटखा गांव में एक- एक मरीज पॉजिटिव पाया गया। भनवापुर कस्ब के कुशमी गांव में एक, खेसरहा ब्लॉक के छौरीताल में एक एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनके अलावा बाहर से आया एक अन्य व्यक्ति भी कोविड 19 पॉजिटिव पाया गया।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में अब तक 1,66,032 लोगों के नमूने लिए गए। इनमें 3715 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वर्तमान में जिले में 204 एक्टिव केस हैं, इनमें लक्षण वाले मरीजों का इलाज महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है जबकि लक्षणहीन मरीजों को होम आइसोलेट कर उनकी निगरानी की जा ही है।

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें