फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विधानसभा के सामने महिला ने किया था आत्मदाह की कोशिश, अब इन्हें सता रही है बेचैनी

Wed, 14 Oct 2020 06:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

  • कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस, लखनऊ से आए सीओ ने कुछ लोगों से की पूछताछ
  • पुलिस ने गोरखपुर में भी महिला के रहने वाली जगह पर जाकर जानकारी हासिल की
विज्ञापन
मोहल्ले में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में महराजगंज शहर के वीरबहादुर नगर की रहने वाली महिला की ओर से आत्मदाह की कोशिश करने के मामले की तहकीकात शुरू होने से कुछ लोगों की बेचैनियां बढ़ गई हैं। पुलिस के मुताबिक, महिला के संपर्क में रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। मंगलवार की रात लखनऊ के एक सीओ ने शहर के कुछ लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन


घटना लखनऊ में हुई, इस वजह से जिले की पुलिस जांच अधिकारियों के सहयोग में जुटी है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेसियों ने सत्ताधारी दल के एक विधायक पर साजिश रचने का आरोप लगाकर मामले को दूसरा तूल दे दिया है।

वैसे पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों की बारीकी से छानबीन कर रही है। खुफिया इनपुट मिलने के बाद से महिला थाने की प्रभारी पहले ही लखनऊ पहुंच चुकी थीं। वह जब तक महिला की पहचान करती, तब तक घटना हो गई थी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

जांच का अहम हिस्सा है कॉल डिटेल की जानकारी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला अंजली उर्फ आयसा ने पुलिस को कुछ जानकारी दी है। उसी के अनुसार पुलिस तेजी से जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की रात में लखनऊ से आए एक सीओ ने कुछ लोगों से पूछताछ की। घटना से जुड़े कुछ अहम बिंदुओं पर लोगों के बयान दर्ज किए।

कोतवाल सदर एके सिंह गोरखपुर पहुंचे और जहां महिला रहती थी, उसके आस-पास के लोगों से कुछ जानकारी हासिल की। कॉल डिटेल को भी पुलिस ने जांच का अहम हिस्सा माना है। इसके माध्यम से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना से पहले किन-किन लोगों से बातचीत हुई थी।

नगर चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव कुछ लोगों को साथ लेकर बयान दर्ज कराने के लिए लखनऊ गए हैं। उधर, आसिफ के घर पर कोई नहीं है। उसके घर पर ताला लगा है। मोहल्ले में भी उन लोगों के बारे में कोई कुछ कहने से इनकार कर रहा है।

एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि घटना की जांच लखनऊ पुलिस कर रही है। इसमें जिले की पुलिस सहयोग कर रही है। इस मामले में उच्चाधिकारियों की नजर है। पीड़िता की ओर से शिकायत मिलने पर काउंसिलिंग के माध्यम से मामले को निस्तारित करने का प्रयास किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें