फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जिलों की जंग... कोरोना मरीज से पल्ला छुड़ा रहे जिम्मेदार

Sat, 16 May 2020 03:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर/संतकबीरनगर
विज्ञापन
Corona - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित एक मरीज को लेकर दो जनपदों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। सिद्धार्थनगर का यह मरीज भर्ती तो संतकबीरनगर में है पर न तो वह उसे अपने जिले में गिन रहा है और न ही सिद्धार्थनगर अपने यहां।

विज्ञापन


सिद्धार्थनगर के भवानीगंज के एक गांव का ट्रक चालक एक सप्ताह पहले मुंबई से ट्रक लेकर खलीलाबाद पहुंचा था। वहीं उसकी स्क्रीनिंग हुई। बुखार और खांसी होने पर उसका नमूना भेजा गया। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव निकला। 

उसे जब भर्ती करने के लिए फोन किया गया तो उसने बताया कि वह ट्रक लेकर मुंबई जा रहा है, लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलने पर वह लौट आया। शुक्रवार को गोंडा जिले से एक पिकअप पर बैठकर वह आ रहा था। बलरामपुर-सिद्धार्थनगर बॉर्डर पर भवानीगंज थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने उसे स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आइसोलेशन वार्ड भेजवा दिया। 
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर की सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि ट्रक चालक की जांच खलीलाबाद में हुई थी, इसलिए उसे संतकबीरनगर के आइसोलेशन वार्ड भेजा गया है। जहां तक रही उसे सिद्धार्थनगर का मरीज मानने की बात तो जब तक पोर्टल पर दर्ज नहीं होगा, उसे यहां का नहीं माना जाएगा। 

उधर, जब इस बारे में संतकबीरनगर के सीएमओ डॉ. हरगोविंद सिंह से पूछा गया तो उनका कहना था कि यह मरीज सिद्धार्थनगर का है। वहां जगह न होने से उसे यहां भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें