फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में बिजली मिस्त्री बेहोश, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में बिजली मिस्त्री बेहोश, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत
विज्ञापन

सात लोगों पर पर एससी-एसटी और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विवाद सुलझाने के लिए पुलिस द्वारा बुलाने पर दो पक्ष बरहज थाने पहुंचे। किसी बात को लेकर वे यहां भी वे भिड़ गए। इसी बीच एक पक्ष बिजली मिस्त्री कैलाश (50) बेहोश होकर गिर गए। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मामला बृहस्पतिवार शाम का है। वहीं एएसपी ने थाने में विवाद की बात से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि कैलाश थाने में सिर्फ बेहोश हुए थे।
बरहज के पटेलनगर मोहल्ला निवासी कैलाश का कुछ लोगों से पुराना विवाद था। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाया गया। शाम साढ़े चार बजे दोनों पक्ष के लोग थाने में पहुंचे। यहां पुन: विवाद हो गया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया। इसी बीच कैलाश बेहोश हो गए। सीएचसी बरहज से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां से भी स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में कैलाश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक की बेटी अनुराधा की तहरीर पर पुलिस ने हरेंद्र विश्वकर्मा, साहिल गोंड, शिवा निषाद, संजय निषाद, धीरज गोंड, जीतेंद्र भारत और लाल साहब यादव के खिलाफ गैर इरातन हत्या का केस दर्ज कर लिया। वहीं एएसपी शिष्यपाल ने थाने में विवाद से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि थाने में आने पर कैलाश बेहोश हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। सात लोगों पर एससी-एसटी और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
घर में मचा कोहराम, परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे कैलाश
बरहज के पटेल नगर दक्षिणी वार्ड नंबर 15 निवासी कैलाश की मौत से घर में कोहराम मच गया। वह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। बृहस्पतिवार की रात मौत की खबर मिलने पर पत्नी प्रमिला दहाड़ें मारने लगीं। बिटिया राधिका, अनुराधा, अजय और लक्ष्मी का रो-रो कर बुरा हाल था। दरवाजे पर आने-जाने वालों का तांता लगा हुआ था। लोगों के अनुसार 29 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थिति में डूबने से अशोक निषाद की मौत हो गई थी। जिसको लेकर कैलाश और अशोक के परिवार में विवाद हो गया था। इसी मामले में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में थाने में मारपीट नहीं हुई बल्कि उसकी तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ले में लगाई गई पुलिस टीम
कैलाश की मौत को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। एहतियात के तौर पर मोहल्ले में जिले की पुलिस हॉक मोबाइल टीम तैनात कर दी गई है। कैलाश की पत्नी प्रमिला अपनी पुत्री राधिका के साथ लॉकडाउन में लखनऊ के गोमतीनगर में फंसी थी। पति के मौत की खबर मिलने पर शुक्रवार की सुबह वह बेटी के साथ घर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें