फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पानी के लिए तरसे सिधारीपुर के 200 घरों के लोग, दोपहर में बहाल हुई आपूर्ति

Mon, 10 Aug 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सिधारीपुर और सिधारीपुर पश्चिमी के करीब 200 घरों के लोगों को रविवार दोपहर करीब एक बजे 20 घंटे बाद राहत मिली। शनिवार शाम सिधारीपुर चौराहे पर मुख्य पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से दोनों मोहल्लों की जलापूर्ति ठप हो गई थी। लंबे समय तक पानी नहीं मिलने से लोगों को पीने के पानी के साथ घरेलू कामकाज के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


शनिवार शाम करीब पांच बजे पाइपलाइन में रिसाव शुरू हुआ। पानी सड़क के नीचे बहने लगा और कुछ ही देर में सड़क अंदर से खोखली हो गई। मौके पर काफी पानी भर गया। शिकायत मिलने पर जलकल विभाग ने रात करीब सात बजे जलापूर्ति बंद कर दी ताकि रिसाव को नियंत्रित किया जा सके। हालांकि मरम्मत का काम रविवार सुबह शुरू हो सका।

रविवार सुबह नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर स्थित सिधारीपुर चौक पर जलकल के कर्मचारी और ठेकेदार पहुंचे। पाइपलाइन तक पहुंचने के लिए सड़क की खोदाई की गई। उसके बाद बने गहरे गड्ढे में पानी भरा मिला। कर्मचारियों ने पहले मशीन की मदद से गड्ढे का पानी बाहर निकाला। इसके बाद कर्मचारी गड्ढे में उतरकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत में जुट गए। मरम्मत पूरी होने के बाद गड्ढे को कंक्रीट और मोरंग डालकर बंद किया गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे जलापूर्ति बहाल होते ही लोगों ने राहत की सांस ली। करीब 20 घंटे तक पानी की समस्या झेलने के बाद घरों में पानी पहुंचने पर लोगों की परेशानी दूर हुई। यहां के निवासी इकबाल ने बताया कि शनिवार शाम से ही पानी नहीं आ रहा है। हैंडपाइप से काम चलाया जा रहा था। रविवार दोपहर में पानी आया है। रहमत अली ने बताया कि पानी का पाइप रिसाव होने से पानी नहीं मिल रहा था। बाजार से खरीदकर पानी पी रहे थे।
-
कोट
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण शनिवार शाम आपूर्ति रोक दी गई थी। पाइप की मरम्मत के बाद रविवार दोपहर में आपूर्ति बहाल कर दी गई। - रघुवेंद्र कुमार, महाप्रबंधक, जलकल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें