फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इस विषय पर हो रहा था शोध, अब अमेरिकी जनरल में होगा प्रकाशित

Tue, 29 Sep 2020 08:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना वायरस का दूसरी बार शिकार हुए तीन लोगों पर हुए शोध में तीन नए तथ्य सामने आए हैं। तीनों मरीजों में वायरस का असर अलग-अलग तरीकों से रहा है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने इस पर शोध किया है। दो दिनों के अंदर यह शोध पत्र अमेरिका के इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इम्यूनोलॉजी में प्रकाशित होगा।

विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि तीन ऐसे केस सामने आए, जो एक महीने के अंदर दूसरी बार संक्रमण का शिकार हुए। इस पर जब शोध किया गया तो तीनों में अलग-अलग मामले सामने आए। पहला केस जुलाई में मिला था, जो ठीक होने के बाद अगस्त में फिर से संक्रमित हो गया। शोध शुरू किया गया तो पता चला कि उसके अंदर एंटीबॉडी विकसित नहीं हुई।

दूसरा केस जुलाई में मिला जो ठीक होने के बाद अगस्त में दूसरी बार संक्रमित हुआ। पहले के आधार पर उसकी एंटी बॉडी जांच की गई तो उसके शरीर में महज 1.56 एस/सी यूनिट ही एंटीबॉडी विकसित मिली। यह बेहद चौंकाने वाला था। क्योंकि इतनी कम एंटीबॉडी मिलने का मतलब शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बेहद कमजोर होना, जबकि व्यक्ति बाहर से पूरी तरह से स्वस्थ दिख रहा था। इसके बाद भी इतनी कम एंटीबॉडी का विकसित होना दर्शाता है कि वायरस का लोड शरीर पर अधिक रहा।  
विज्ञापन


 

विज्ञापन

फेफेड़े में क्लॉटिंग

डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि तीसरे केस का मामला एकदम अलग था। दो बार संक्रमित होने के बाद जब उस व्यक्ति की जांच की गई तो पता चला कि उसके फेफड़े में क्लाटिंग थी, जो ठीक होने के बाद भी खत्म नहीं हुई। उसी क्लाटिंग में वायरस का लोड था, जो एंटीबॉडी खत्म होने पर दोबारा अटैक कर गया। इसके बाद वह व्यक्ति दूसरी बार संक्रमण का शिकार हो गया। इस व्यक्ति के अंदर एंटीबॉडी पूरी तरह से विकसित हो गई थी।

कम से कम छह से सात एस/सी यूनिट रहनी चाहिए एंटीबॉडी
डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि सामान्य मनुष्य के शरीर में कम से छह से सात एस/सी यूनिट एंटीबॉडी रहनी चाहिए। स्वस्थ व्यक्ति के अंदर 12 से 15 एस/सी यूनिट एंटीबॉडी रहती है। ऐसी स्थिति में 1.56 एस/सी यूनिट एंटीबॉडी बेहद चौंकाने वाला है। एंटीबॉडी को लेकर अब नए सिरे से शोध की जरूरत है।

दो दिनों के अंदर शोध होंगे जनरल में प्रकाशित
डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि दो दिनों के अंदर तीनों व्यक्तियों पर किए गए शोध अमेरिका के इंटरनेशनल जर्नल ऑफ इम्यूनोलॉजी में प्रकाशित होगा। इस तरह के केस अब तक चीन, अमेरिका, इटली जैसे देशों में ही सामने आए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें