फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय : पीएचडी में प्रवेश के लिए अब 25 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में पीएचडी में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 25 फरवरी तक विस्तारित कर दी गई है। छात्रों की मांग पर डीडीयू प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि शोध पात्रता परीक्षा 2025-26 (रेट) मार्च के दूसरे हफ्ते में प्रस्तावित है। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट www.dduguadmission.in पर अपना पंजीकरण और फॉर्म पूर्ण कर सकते हैं। ऐसे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने वर्ष 2025 या उससे पूर्व परास्नातक की उपाधि प्राप्त कर ली है, वे ''रेट'' के लिए पात्र हैं। नियमित पाठ्यक्रमों में 866 व पार्टटाइम में 55 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में 15 विषयों की 90 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें