फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मधुबन होटल के पास कार की टक्कर से पंपसेट मिस्त्री की मौत

Sun, 22 Feb 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेलीपार क्षेत्र में दोपहर तीन बजे हुआ हादसा, सिर में गंभीर चोट लगने से जिला अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन



महावीर छपरा/बेलीपार। बेलीपार थाना क्षेत्र में मधुबन होटल के पास शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सड़क हादसे में पंपसेट व जनरेटर मिस्त्री संजय तिवारी (58) की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, गोला बाजार क्षेत्र के सूरदापार शुक्ल गांव निवासी संजय तिवारी बाइक से गोरखपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मधुबन होटल के पास पीछे से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। गिरने के दौरान उनका हेलमेट दूर जा गिरा, जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई। सूचना मिलते ही बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, संजय तिवारी न्यूरो संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रहे थे। संजय तिवारी अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। बेटी की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा ड्राइवर है, जबकि छोटा बेटा बाहर रहकर काम करता है। थाना प्रभारी विशाल कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें