फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: कोरोना संदिग्ध समझकर नेपाली युवक को कराया गया था भर्ती, जांच में रिपोर्ट आई निगेटिव

Tue, 14 Apr 2020 10:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, कुशीनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन
कसया थाना क्षेत्र के प्रेमवलिया चौराहे पर संदेह के आधार पर पकड़े गए एक नेपाली युवक समेत कुल छह लोगों की जांच के लिए सैंपल मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। नेपाली युवक के साथ पांच अन्य लोगों के भाग जाने के मामले की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


रविवार की शाम को कसया थाना क्षेत्र के प्रेमवलिया चौराहे पर एक युवक को नेपाली नागरिक होने के कारण ग्रामीणों की सूचना पर पकड़ा गया था। युवक की बढ़ी दाढ़ी व बदहाल दशा देखकर लोग इसे संदिग्ध मान रहे थे। इस युवक को जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। इसके अलावा पांच अन्य लोगों का भी कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया था। सोमवार की देर शाम इन सभी की जांच रिपोर्ट आई जिसमें सभी को निगेटिव बताया गया।

एसपी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रेमवलिया के पास पकड़ा गया युवक नेपाली जरूर है लेकिन उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसके साथ किसी अन्य के होने का भी कोई प्रमाण नहीं मिला है। जिन लोगों ने पहले पांच अन्य के भागने की बात कही थी उन्होंने भी ऐसा देखा होने की बजाय किसी के कहने के आधार पर घटना का वर्णन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें