फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गोरखपुर में गर्मी से राहत, 2 दिन में पारा 6 डिग्री लुढ़का; 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

Fri, 25 Sep 2026 01:27 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के असर से गोरखपुर में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। बृहस्पतिवार को दिनभर रिमझिम से मध्यम बारिश हुई, 28.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे दो दिन में अधिकतम तापमान करीब 6 डिग्री गिरकर 29.4 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के असर से गोरखपुर में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को दिनभर रिमझिम से मध्यम बारिश होती रही। इससे अधिकतम तापमान में दो दिन में करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गोरखपुर समेत पूर्वांचल में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना गहन अवदाब तट पार करने के बाद कमजोर पड़ रहा है। इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर आने का असर गोरखपुर समेत पूर्वांचल के मौसम पर पड़ने की संभावना है। इसके चलते अगले 48 घंटे खासे संवेदनशील बताए गए हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।

बृहस्पतिवार को गोरखपुर में 28.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व बुधवार को 30 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अगले कुछ दिनों में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पूर्वांचल में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है, इस दौरान तेज हवाएं चलने के आसार है। उत्तर प्रदेश में वर्षा का दायरा और तीव्रता दोनों बढ़ेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें