फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों को राहत, अभी नहीं छोड़ना होगा छात्रावास

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रों को राहत, अभी नहीं छोड़ना होगा छात्रावास
विज्ञापन

गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रहने वाले छात्रों को फिलहाल राहत मिली है। अभी उन्हें कमरा नहीं छोड़ना होगा। पांच सदस्यीय कमेटी को वे अपनी समस्याएं बताएंगे। 11 सदस्यीय विशेष दस्ते का भी गठन किया गया है, जो छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर अनाधिकृत रूप से रहने वालों की पहचान करेगा और रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगा।
कुलपति आवास पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से कुलपति ने शनिवार देर रात वार्ता की। आश्वस्त किया कि जो अधिकृत छात्र हैं उन्हें हास्टल से नहीं निकाला जाएगा। ऐसे छात्र समिति के सामने आकर अपनी समस्याएं बताएं, समाधान किया जाएगा। इसके बाद छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को समिति की संयोजक अधिष्ठाता कला संकाय प्रो. नंदिता सिंह व उनकी टीम ने कार्य शुरू कर दिया। वार्डेन से संपर्क कर जानकारी जुटाई। अब छात्रावास में मौजूद छात्रों और कमरों में ताला लगाकर जाने वालों की सूची तैयार की जा रही है।
यह समिति छात्रों से उनके वार्डेन की उपस्थिति में वार्ता कर जल्द अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन समिति की संस्तुतियों को क्रियान्वित करेगा। समिति में अधिष्ठाता विधि संकाय प्रो. चंद्रशेखर, मुख्य नियंता प्रो. सतीश पांडेय, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय सिंह और प्रो. विनीता पाठक बतौर सदस्य शामिल हैं।
दो वार्डेन को कारण बताओ नोटिस
विश्वविद्यालय प्रशासन ने नाथ चंद्रावत (एनसी) और गौतम बुद्ध छात्रावास के वार्डेन को शनिवार को उपस्थित नहीं होने और बिना स्टेशन लीव के गैरहाजिर रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

कार्रवाई की अनुशंसा करेगा विशेष दस्ता
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से गठित 11 सदस्यीय विशेष दस्ता छात्रावास के प्रत्येक कमरे में जाकर छात्रों से उनकी समस्याएं जानेगा। अनाधिकृत छात्रों की पहचान कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करेगा। विशेष दस्ते में मुख्य नियंता प्रो. सतीश पांडेय, प्रो. एसके सिंह, प्रो. विनय सिंह, प्रो. उमेश यादव, प्रो. दिग्विजयनाथ मौर्य आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें