फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमानत पर छूटे शोहदे ने परिवार को दी धमकी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखनाथ थाना क्षेत्र का मामला, पहले भी जेल जा चुका है आरोपी
विज्ञापन


गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र में जमानत पर छूटे एक आरोपी ने युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए रुपये मांगने की कोशिश की। धमकी से डरकर परिवार ने 20 हजार रुपये दे दिए लेकिन आरोपी लगातार धमकी देता रहा। पुलिस ने रविवार को कुशीनगर जिले के खैरेटिया निवासी आरोपी आकाश यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, आकाश यादव के खिलाफ पहले युवती ने छेड़खानी और तेजाब फेंकने की धमकी का मामला दर्ज कराया था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोप है कि करीब दस दिन पहले जमानत पर छूटने के बाद उसने युवती और उसके परिवार को बार-बार फोन कर धमकाना शुरू किया। वह कहने लगा कि जमानत में खर्च हुए चार लाख रुपये नहीं मिले तो पूरे परिवार की हत्या कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को आरोपी की धमकी भरी बातचीत की ऑडियो रिकाॅर्डिंग उपलब्ध कराई। इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के पास से 4,600 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें