संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित महायोगी गोरक्षनाथ शोधपीठ के स्थापना दिवस का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। कार्यक्रम में शोधपीठ की ई-पत्रिका ''''गोरख पथ'''' का विमोचन कुलपति प्रो. पूनम टंडन के द्वारा किया गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति द्वारा गुरु गोरक्षनाथ के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता कला संकाय के प्रो. आद्या प्रसाद द्विवेदी रहे।
शोधपीठ के उप निदेशक डॉ. कुशलनाथ मिश्र ने शोधपीठ के विगत पांच वर्षों की कार्य प्रगति एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। संचालन शोधपीठ की सहायक निदेशक डाॅ. सोनल सिंह ने किया। शोधपीठ के सहायक ग्रंथालयी डाॅ. मनोज कुमार द्विवेदी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठातागण, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शोधपीठ के रिसर्च एसोसिएट डाॅ. सुनील कुमार, शोध अध्येता हर्षवर्धन सिंह, हर्षिता कौशिक, रणंजय सिंह, प्रिया सिंह, चिन्मयानन्द मल्ल एवं शोध छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।