ऑटो में कोरोना संक्रमित का शव।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में लगातार कोरोना के मरीजों की मौत हो रही है। इसे लेकर अव्यवस्था भी खूब देखने के लिए मिल रही है। ताजा मामला गोरखपुर का है।
गोरखपुर जिले के सहजनवा निवासी श्रेयांश की तबियत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी, परिजनों ने कोरोना टेस्ट कराया। टेस्ट में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिसके बाद परिजन गोरखपुर के निजी हॉस्पिटल में 25 अप्रैल को एडमिट कराया। यहां श्रेयांश का इलाज चल रहा था, इस दौरान तबियत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां श्रेयांश ने दम तोड़ दिया।
श्रेयांश के पिता ने बताया कि 'मेडिकल कॉलेज से बॉडी को राजघाट ले जाने के लिए एंबुलेंस को बुलाया लेकिन घंटो इंतजार करने के बाद भी एंबुलेंस नही आई, जिसके बाद हमने बॉडी को एक ऑटो में रखकर अंतिम संस्कार कराने के लिए राजघाट पहुंचे।