अहमद मुर्तजा अब्बासी लोगों को पैसे भेजने के लिए पेपल एप का इस्तेमाल करता था। कई अंतरराष्ट्रीय बैंक इस एप के माध्यम से विश्व में कहीं भी रुपये भेजने की सुविधा देते हैं।
तलाकशुदा पत्नी बोली थी, बेहद कट्टर है मुर्तजा, इसलिए छोड़ा
अहमद मुर्तजा अब्बासी के पकड़े जाने के बाद उसके ससुर और पत्नी से भी एटीएस ने पूछताछ की थी। उस समय पत्नी सलमा ने बताया था कि मुर्तजा बहुत धार्मिक और कट्टरपंथी किस्म का इंसान है। उसके ख्याल उससे अलग थे। इसीलिए तलाक दे दिया। उसका रिश्ता कभी भी अच्छा नहीं था। सलमा ने यह भी बताया था कि वह जामनगर से जब लौटी थी, उसके बाद से कभी भी मुर्तजा से नहीं मिली थी।