फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मुख्य अभियंता और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का बना दिया बराबर बिल, कर्मचारियों में नाराजगी

Wed, 01 Feb 2023 11:55 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

चेयरमैन ने वीसी के दौरान अभियंताओं से विभागीय कर्मचारियों के कनेक्शन पर आईडी जनरेट करने की प्रगति की जानकारी मांगी। इसके बाद अभियंता आनन-फानन में विभागीय कर्मचारियों व पेंशनरों के नाम कनेक्शन आईडी जनरेट करने लगे।
विज्ञापन
बिजली का बिल। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली निगम के नए बिलिंग सिस्टम ने मुख्य अभियंता और निगम के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को एक बराबरी में खड़ा कर दिया। नए सर्वर ने सभी को एक समान बिजली बिल 888 रूपये भेज दिए। इस बराबारी को लेकर बिजली कर्मचारी संगठनों में नाराजगी है। उनका कहना है कि कर्मचारी और मुख्य अभियंता का आवास एक स्तर का नहीं होता है, ऐसे में एक समान बिजली बिल कंहा तक जायज है?

विज्ञापन


चेयरमैन ने वीसी के दौरान अभियंताओं से विभागीय कर्मचारियों के कनेक्शन पर आईडी जनरेट करने की प्रगति की जानकारी मांगी। इसके बाद अभियंता आनन-फानन में विभागीय कर्मचारियों व पेंशनरों के नाम कनेक्शन आईडी जनरेट करने लगे। ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम में कनेक्शन आईडी जनरेट होते ही सिस्टम ने एक समान राशि चार्ज कर बिजली बिल बन गया।

अब तक जोन के विभिन्न वितरण खंडों के 1993 कर्मचारियों, अभियंताओं व पेंशनरों की कनेक्शन आईडी जनरेट होने के साथ ही सभी के नाम 888 रुपये का सिस्टम जनरेटेड बिजली बिल जारी हुआ है। कर्मचारियों के मोबाइल नंबर पर बिल जनरेट होने का मैसेज आने से उहापोह की स्थिति है।  अभियंताओं का कहना है कि ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम में कर्मचारियों, अभियंताओं व पेंशनरों की कनेक्शन आईडी जनरेट करने पर सिस्टम खुद ही बिल जनरेट कर दे रहा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

सभी के नाम एक समान राशि का बिल बनने से लगता है कि सिस्टम में कोई फाल्ट है।विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के सदस्यों का कहना है कि पावर कारपोरेशन ने पहले कनेक्शन आईडी जनरेट कराई। उसके बाद सभी के नाम बिजली बिल जारी कराया है।

अब कुछ दिन बाद कर्मचारियों के परिसर में मीटर भी लगाया जाएगा। कारपोरेशन का कहना है कि एनर्जी आडिट के लिए कनेक्शन आईडी व मीटर लगाने की प्रकिया पूरी की जा रही है। मुख्य अभियंता आशु कालिया ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है।

जनपद             कर्मचारियों            पेंशनरों की संख्या बिल जारी
गोरखपुर           2722                                  1371
महराजगंज         95                                      92
देवरिया             927                                    251
कुशीनगर           435                                   254
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें