फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर शहर में नहीं हो रही नियमित फॉगिंग, निरीक्षण के बाद हकीकत आई सामने

Sat, 12 Nov 2022 12:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डीएम को सौंपी रिपोर्ट में ज्यादातर अधिकारियों ने इस बात का जिक्र किया है कि अधिकतर कॉलोनियों में दो या तीन दिनों के अंतराल पर फॉगिंग हो रही है। हालांकि, सफाई व्यवस्था सही है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था भी ठीक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों उद्योग बंधुओं की बैठक में व्यापारियों ने नगर निगम पर नियमित फॉगिंग नहीं कराने का आरोप लगाया था। अब यही बात डीएम के आदेश पर 55 वार्डों के निरीक्षण में भी सामने आई है। शुक्रवार को डीएम को सौंपी रिपोर्ट में अधिकारियों ने कहा है कि अधिकतर कॉलोनियों में नियमित फॉगिंग नहीं हो रही है। इसके बाद डीएम ने नगर निगम को नियमित फॉगिंग कराने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


जिले में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर डीएम कृष्णा करूणेश ने बृहस्पतिवार की सुबह जिला स्तरीय अधिकारियों को डेंगू प्रभावित क्षेत्रों समेत अलग-अलग 55 कॉलोनियों का औचक निरीक्षण कर शाम तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। विभिन्न अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात तक अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी।

डीएम को सौंपी रिपोर्ट में ज्यादातर अधिकारियों ने इस बात का जिक्र किया है कि अधिकतर कॉलोनियों में दो या तीन दिनों के अंतराल पर फॉगिंग हो रही है। हालांकि, सफाई व्यवस्था सही है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था भी ठीक है। वहीं, कुछ मोहल्लों में पाया गया कि नालियों की नियमित सफाई नहीं होती है। लोगों ने इसकी शिकायत भी की है।
विज्ञापन


डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी वार्डों में नियमित फॉगिंग कराई जाए। विशेषकर डेंगू प्रभावित इलाकों में तो अनिवार्य तौर पर नियमित फॉगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। डीएम ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर जिन वार्डों में फॉगिंग की व्यवस्था सही नहीं मिली है उन वार्डों में संबंधित की जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया है। उन्होंने फॉगिंग एवं एंटी लार्वा स्प्रे के नियमित छिड़काव एवं वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन

इधर, फॉगिंग और एंटी लार्वा के छिड़काव में जुटी नगर निगम की टीम

डेंगू पर नकेल के लिए नगर आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों की फौज उतार दी है। नगर निगम के सभी अधिकारियों समेत 150 कर्मचारी लगाए गए हैं। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कई स्थानों पर फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराया।

नगर निगम की ओर से संचारी रोग नियंत्रण एवं डेंगू के प्रभाव को कम करने के लिए शुक्रवार को 45 साइकिल और दो बड़ी मशीनों से फॉगिंग, 16 गाड़ियों से सोडियम हाइपो क्लोराइड के छिड़काव के अलावा सौ कर्मचारियों ने घासीकटरा, मिर्जापुर, निजामपुर गोड़ियाना, भरपूरवां, बिछिया, झरना टोला, रायगंज, कांशीराम, धर्मशाला बाजार, एमआरएफ सेंटर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस नगर कॉलोनी, रामजानकी नगर, मानबेला आदि कॉलोनियों में छिड़काव किया। नगर आयुक्त ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम के कर्मचारियों के अलावा अधिकारियों को भी लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें