फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बड़े बकायेदारों से वसूली कर बेहतर आपूर्ति देना ही प्राथमिकता

Sun, 09 Jul 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-शनिवार को उपकेंद्र धुरियापार का अधीक्षण अभियंता विद्युत रमेश श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

धुरियापार । शनिवार को उपकेंद्र धुरियापार का अधीक्षण अभियंता विद्युत रमेश श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के साथ-साथ विद्युत बिल के बकायेदारों से राजस्व वसूली की भी समीक्षा की। उन्होंने मौजूद संविदाकर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बकाये पर कोई कनेक्शन नहीं चलेगा।

कहा कि धुरियापार विद्युत उपकेंद्र से प्रतिमाह ढाई करोड़ रुपये की विद्युत की खपत होती है और राजस्व वसूली एक करोड़ की होती है। कम से कम जितने रुपये की विद्युत खर्च हो रही है उतने रुपये प्रति माह आना चाहिए। खराब वसूली वाले संविदाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया जाएगा। बड़े बकायेदारों से बकाया वसूल कर सबको अच्छी बिजली देना हमारी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने अवर अभियंता को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि बकायेदारों से वसूली कराएं। साथ ही साथ सभी लाइनों को भी सही कराएं। जिससे उपभोक्ताओं को अच्छी बिजली मिले। सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अच्छी विद्युत आपूर्ति के लिए आप लोग अपने बिल का समय से भुगतान करें। इस मौके पर अधिशासी अभियंता संतोष कुमार, सहायक अभियंता देवेश कुमार व अवर अभियंता कैलाश भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें