फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: ऑनलाइन बाजार में भी छाएगा गोरखपुर का रेडीमेड गारमेंट, उद्यमियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Thu, 25 Aug 2022 11:56 AM IST
vivek shukla राजीव रंजन, गोरखपुर।

सार

उद्यमी रेडीमेड गारमेंट महेश गुप्ता ने कहा कि जल्द ही गोरखपुर के उत्पाद विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर नजर आएंगे। वालमार्ट के प्रशिक्षक ने रजिस्ट्रेशन संबंधी विभिन्न जानकारियां देने के साथ पोर्टल के लिए रजिस्ट्रेशन भी करा दिया है।
विज्ञापन
Online Shopping - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्लिपकार्ट, आमेजन, मीशो जैसे ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर अब गोरखपुर के रेडीमेड गारमेंट उत्पाद भी छाएंगे। वालमार्ट के विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के बाद गोरखपुर के कई रेडीमेड गारमेंट उद्यमियों ने अपने उत्पादों को इन ऑनलाइन पोर्टल के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है। ऐसे में अब गोरखपुर के उद्यमी अपने उत्पादों को ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर बिक्री के लिए उतार सकते हैं।

विज्ञापन


गोरखपुर जिले के लिए टेराकोटा के अलावा रेडीमेड गारमेंट को एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के रूप में मान्यता दिए जाने के बाद प्रदेश सरकार इसकी बेहतरी के लिए लगातार नए कदम उठा रही है। इसी क्रम में उद्योग विभाग की ओर से गोरखपुर के रेडीमेड गारमेंट उद्यमियों को ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए वालमार्ट के विशेषज्ञों से ट्रेनिंग कराई गई। ऐसे आठ उद्यमियों ने ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।

Trending Videos
विज्ञापन

वालमार्ट से रजिस्ट्रेशन कराने पर नहीं लगता है सर्विस प्रोवाइडर चार्ज

सहायक आयुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा ने बताया कि वालमार्ट के जरिए ई-कॉमर्स पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने पर उत्पादकों को किसी कंपनी को सर्विस प्रोवाइडर चार्ज नहीं देना पड़ता है। ऐसे में उद्यमियों को न सिर्फ अपने उत्पादों के लिए बेहतर प्लेटफार्म मिल जाता है, बल्कि उनकी बिक्री के लिए बेहतर मौका भी उपलब्ध हो जाता है।

उद्यमी रेडीमेड गारमेंट महेश गुप्ता ने कहा कि जल्द ही गोरखपुर के उत्पाद विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर नजर आएंगे। वालमार्ट के प्रशिक्षक ने रजिस्ट्रेशन संबंधी विभिन्न जानकारियां देने के साथ पोर्टल के लिए रजिस्ट्रेशन भी करा दिया है।

रेडीमेड गारमेंट उद्यमी लक्ष्मी शास्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से गोरखपुर में रेडीमेड गारमेंट उद्योग अब और बेहतर स्थिति में होता जा रहा है। वालमार्ट कंपनी के विशेषज्ञ की मदद से ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया गया है।

उपायुक्त उद्योग गौरव मिश्रा ने कहा कि गोरखपुर के उद्यमियों को ई-प्लेटफार्म, ई-मार्केटिंग उपलब्ध कराने के साथ बेहतर ब्रांडिंग के लिए वालमार्ट जैसी कंपनियों के विशेषज्ञों के द्वारा जानकारी दिलाई जा रही है। जल्द ही वालमार्ट के विशेषज्ञों के द्वारा कुछ और प्रशिक्षण कैंप लगाए जाएंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें