फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू का असर: कल्याण के लिए पाठकों को करना होगा और इंतजार, जानिए कब शुरू होगी डिस्पैच की प्रक्रिया

Tue, 25 May 2021 11:28 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

अब 28 मई से शुरू होगी कल्याण के डिस्पैच की प्रक्रिया।
विज्ञापन
गीताप्रेस की मासिक पत्रिका कल्याण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीता प्रेस से प्रकाशित होने वाली विश्व विख्यात मासिक पत्रिका कल्याण के पाठकों को मई का अंक पढ़ने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। पहले कल्याण का डिस्पैच पहले 24 मई से ही शुरू होना था, लेकिन अब इसका डिस्पैच 28 मई से शुरू होगा।
विज्ञापन


कल्याण के कुल 1.85 लाख पाठक हैं, अब तक 16.50 करोड़ से अधिक प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। यह पत्रिका अपने प्रकाशन के समय से ही पाठकों में काफी लोकप्रिय है। पिछले साल 94 वर्षों में पहली बार लॉकडाउन के चलते कल्याण के कुछ अंक प्रकाशित नहीं हो सके थे, लेकिन इस साल लॉकडाउन का असर कल्याण के प्रकाशन पर नहीं पड़ा है।

लॉकडाउन के शुरुआती 11 दिनों तक गीता प्रेस बंद रहा। इसके बाद 10 मई से गीता प्रेेस खुल गया जहां प्राथमिकता पर कल्याण की छपाई शुरू कर दी गई। कल्याण के मई का अंक छपकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन


गीता प्रेस प्रबंधन की माने तो कल्याण को 24 मई से ही पाठकों तक पहुंचाने के लिए डिस्पैच की प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन डाक विभाग ने पत्र भेजकर कम कर्मचारी का हवाला देते हुए 28 मई से कल्याण के डिस्पैच कराने में समर्थता जताई है। ऐसे में कल्याण का डिस्पैक 28 से शुरू होगा। वहीं इस मामले में प्रवर अधीक्षक डाकघर मनीष कुमार का कहना है कि मेरी ओर से ऐसा कोई भी पत्र नहीं भेजा गया है, जिसमें कल्याण के डिस्पैच में असमर्थता जताई गई हो।
 
गीता प्रेस के ट्रस्टी देवीदयाल अग्रवाल ने बताया कि कल्याण के डिस्पैच की प्रक्रिया 24 मई से शुरू होने वाली थी, लेकिन डाक विभाग ने कम कर्मचारियों का हवाला देते हुए 28 मई से कल्याण के डिस्पैच कराने में समर्थता जताई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें