फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक होंगे रवि किशन

विज्ञापन
विज्ञापन
- विकसित भारत समृद्ध बिहार के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना लक्ष्य : रवि किशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ल को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से बिहार विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक घोषित किया गया है। पार्टी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए रवि किशन ने कहा कि वे बिहार की धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ''''विकसित भारत-समृद्ध बिहार'''' के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि बिहार मेरा अपना है, मेरी मिट्टी है। आज बिहार विकास, रोजगार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए युग की ओर बढ़ रहा है। भाजपा की नीतियां सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर आधारित हैं। बिहार के युवा, किसान, महिलाएं और व्यापारी आज मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, जिससे राज्य के विकास की रफ्तार तेज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि किशन ने कहा कि वे चुनावी प्रचार के दौरान गांव-गांव, शहर-शहर जाकर भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और पीएम मोदी के विकसित भारत-2047 के दृष्टिकोण को जनता के बीच रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें