फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अखिलेश के रोड शो में बच्चे की मौत पर भड़के रवि किशन, बोले- चुनावी उन्माद में कुचला गया भविष्य

Thu, 19 Nov 2026 05:01 PM IST
अनुराग रंजन एएनआई, गोरखपुर

सार

पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि एक बच्चे के जाने की भरपाई किसी मुआवजे से नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि बच्चे का कोई मोल नहीं होता। सरकार की ओर से परिवार की जितनी संभव होगी, मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री स्वयं परिवार से मिलने जा रहे हैं और वह भी उनके साथ रहेंगे।
विज्ञापन
रवि किशन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से हुई 14 वर्षीय छात्र की मौत के मामले में भाजपा सांसद रवि किशन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि चुनावी उत्साह और उन्माद में एक बच्चे का भविष्य कुचल दिया गया। बच्चा किसी भी परिवार का हो सकता था। इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में रवि किशन ने कहा कि मृतक बच्चा नाबालिग था और पढ़ाई में अच्छा था। वह अपने माता-पिता के साथ रहता था। उसके पिता भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि परिवार ने अपना एक होनहार बच्चा खो दिया है। यह केवल एक कार्यकर्ता के परिवार का नुकसान नहीं, बल्कि एक बच्चे और उसके भविष्य का अंत है।

 

Trending Videos

बच्चे को कुचलने के बाद भी नहीं रुका जुलूस

सांसद ने आरोप लगाया कि रोड शो के दौरान हुई भगदड़ में बच्चा जेसीबी की चपेट में आ गया। इसके बावजूद वाहन नहीं रोका गया और जुलूस आगे बढ़ता रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सड़कों को इसलिए बनाया गया है कि उन पर लोगों को कुचला जाए? चुनाव जीतने और सत्ता हासिल करने के लिए इस तरह का हुड़दंग और उत्साह उचित नहीं है।

रवि किशन ने कहा कि इस घटना से पूरे शहर में आक्रोश है। उन्होंने इसे गोरखपुर के लिए काला दिन बताया। सांसद के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ वह बृहस्पतिवार शाम को पीड़ित परिवार से मिलने जाएंगे। बच्चे का अंतिम संस्कार राजघाट पर किया गया है और मामले में प्राथमिकी भी दर्ज हुई है।

आजम खान की रिहाई से राजनीति पर असर नहीं पड़ेगा

सपा नेता आजम खान की जेल से रिहाई के सवाल पर रवि किशन ने कहा कि इससे राजनीति पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास और पारदर्शिता की राजनीति चल रही है। जनता अब जागरूक है और डिजिटल इंडिया के दौर में पहले जैसी स्थिति नहीं रही।

विज्ञापन

परिवार की हरसंभव मदद होगी

पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि एक बच्चे के जाने की भरपाई किसी मुआवजे से नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि बच्चे का कोई मोल नहीं होता। सरकार की ओर से परिवार की जितनी संभव होगी, मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री स्वयं परिवार से मिलने जा रहे हैं और वह भी उनके साथ रहेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें